
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के शुभ अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मोदी सरकार ने सिक्ख समाज की 70 वर्ष पुरानी मांग जिसमें पाकिस्तान स्थित करतारपुर गुरुद्वारा में दर्शनों हेतू कॉरिडोर बनाने की बात थी। उस मामले में पहल करके मोदी सरकार ने सिक्खों के प्रति अपनी वचनबद्धता निभाई है।

तीक्ष्ण सूद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडॉर मामले में पहल करके सिक्खों के साथ-साथ बाकी धर्मो के लोगों का भी दिल जीत लिया। आज एक बार फिर मोदी सरकार की इस ऐतिहासिक पहल ने यह साबित कर दिया है कि मोदी सरकार हर धर्म के मान-सम्मान के लिए वचनबद्ध है। उनके इस काम को इतिहास के पन्नों में सुनहरी अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत ने इस मामले में सकारात्मक पहल कर अपनी जि़म्मेदारी निभाई है अब पाकिस्तान को भी अपनी ओर से सकारात्मक साथ निभाना होगा ताकि दोनों देशों के लोग अपने धार्मिक तीर्थ स्थानों में आराम से दर्शन करने जा सके।












