Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur हड़ताल में शामिल नहीं होगी सफाई मजदूर फैडरेशन व आउटसोर्स इम्पलाइज़ यूनियन:...

हड़ताल में शामिल नहीं होगी सफाई मजदूर फैडरेशन व आउटसोर्स इम्पलाइज़ यूनियन: राजा/भट्टी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सफाई मजदूर फैडरेशन तथा आउटसोर्स इम्पलाइज़ यूनियन के एक प्रतिनिधि मंडल ने निगम कमिशन से भेंट कर उन्हें दूसरी यूनियन द्वारा की जाने वाली हड़ताल में शामिल न होने का आश्वासन देते हुए अपना कार्य रोजाना की तरह करने की बात कही। लेकिन इस दौरान उन्होंने सीवरमैन यूनियन की तरफ से शुरु की गई हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकार से मांग की कि उनकी मांगे जल्द से जल्द पूरी की जाएं। इस मौके पर सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान राजा हंस व आउटसोर्स इम्पलाइज़ यूनियन के अध्यक्ष कमल भट्टी ने कहा कि दूसरी यूनियन द्वारा 26 मई से हड़ताल किए जाने संबंधी जो मांगपत्र दिया गया है वह उसकी निंदा करते हैं और न ही वह हड़ताल का समर्थन करते हैं। इस हड़ताल में मुलाजिमों की मांगों संबंधी कोई बात नहीं रखी जा रही तथा पूरे पंजाब में किसी भी कारपोरेशन या नगर कौंसिल में इस संबंधी कोई भी हड़ताल नहीं की जा रही।

Advertisements

राजा हंस व कमल भट्टी ने कहा कि उनकी यूनियन हड़ताल का बायकाट करती हैं और उनकी यूनियन से जुड़े कर्मचारी रोजाना की तरह ही अपनी ड्यूटी पर जाएंगे व काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर दूसरी यूनियन द्वारा अन्य यूनियनों को हड़ताल पर बैठने के लिए विवश किया गया तो उसका जोरदार विरोध किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने सीवरेज यूनियन द्वारा मांगों को लेकर शुरु की गई हड़ताल का समर्थन करते हुए उनकी चिरलंबित मांगों को तुरंत पूरा करने की अधिकारियों एवं सरकार से अपील की। इस मौके पर चेयरमैन धरमिंदर, उपाध्यक्ष अरुण कुमार आदिया, सुपरवाइज़र विक्की, उपचेयरमैन अमन सहोता, मुख्य वक्ता आशू बत्तरा, उपाध्यक्ष जस्सी भट्टी, कोषाध्यक्ष जैपाल हंस, चेयरमैन राकेश सिद्धू, उपाध्यक्ष अनिल गिल, गगनदीप, इंदरपाल, सुम्मी शर्मा, दीपक मट्टू, सूरज हंस सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here