Friday, October 30, 2026
Home Latest अमित सभ्रवाल की अगुवाई में युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

अमित सभ्रवाल की अगुवाई में युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

bjp amit sabharwal joining youth

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव बजवाड़ा में सांपला फैन क्लब के उपाध्यक्ष अमित सभ्रवाल की अगुवाई में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा का दामन थामा और पार्टी की नीतियों के प्रति विश्वास बढ़ाते हुए इन्हें जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर अमित सभ्रवाल ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को आगे बढऩे के बहुत सारे मौके प्रदान किए हैं तथा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को सक्षम एवं स्वैरोजगारमुखी बनाने के उद्देश्य से बहुत सारी योजनाएं शुरु की हैं, जिनका युवाओं को काफी लाभ मिल रहा है।

Advertisements

सांपला फैन क्लब की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभ्रवाल ने कहा कि फैन क्लब युवाओं को खेलों के साथ जोडऩे का प्रयास कर रहा है तथा स्पोट्र्स किटें दी जा रही हैं ताकि सामान के आभाव में युवा खेलों से बेमुख न हो सकें। इस दौरान शुभम बावा, अर्जुन, वीर शर्मा, आर्यन राजपुरोहित, प्रभनूर सिंह, शोभित राजपुरोहित, अनिकेत शर्मा, तरनपाल सिंह, राघव, साहिल शर्मा, रजत शर्मा, साहिल गट्टा एवं समीर दत्ता व अन्य युवाओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। जिनका श्री सांपला की तरफ से अमित सभ्रवाल ने पार्टी में स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here