Saturday, October 31, 2026
Home Education सरकारी स्कूल अज्जोवाल के लेक्चरर संदीप सूद का सम्मान

सरकारी स्कूल अज्जोवाल के लेक्चरर संदीप सूद का सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा के प्रसार में सराहनीय योगदान देने के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में आयोजित एक समागम के दौरान लेक्चरर संदीप कुमार सूद को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया | इस मौके पर स्कूल इंचार्ज लेक्चरर शरणदीप कौर ने कहा कि संदीप कुमार सूद को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई उन्होंने उसे पूरी ईमानदारी और तंदेही से निभाया |

Advertisements

उन्होंने कहा कि एक अच्छा अध्यापक वही होता है जो बच्चों को सही मार्ग दिखाता है ताकि वह अपनी मंजिल को प्राप्त कर सके | उन्होंने कहा कि कुछ अध्यापक ऐसे भी होते हैं जो बच्चों को शिक्षित करने के अलावा स्कूल के दूसरे कामों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं| यही उनको अलग पहचान दिलाता है |इस मौके पर संदीप कुमार सूद ने कहा कि उनका हमेशा से ही प्रयास रहा है कि विभाग उन्हें जो भी काम सौंपे उसे खुशी-खुशी किया जाए |जब तक वह सेवा में है तब तक ही नहीं  बल्कि उसके बाद भी शिक्षा के प्रसार के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे |

उन्होंने कहा कि जब किसी शिक्षक को उसकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाता है तो उससे उत्साहित होकर वह पहले से भी अधिक मेहनत करता  है |इस मौके पर मैडम सुकृति कश्यप,कुलविंदर कौर, अंजू सिंह, रणजीत कौर, अनु आनंद, राजेंद्र पाल सिंह, शीला देवी तथा किशोर लाल भी उपस्थित थे |फोटो कैप्शन :लेक्चरर संदीप कुमार सूद को सम्मानित करते शरणदीप कौर व अन्य|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here