Sunday, October 4, 2026
Home Education ट्रैफिक नियमों की पालना करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य: शिंगारा सिंह

ट्रैफिक नियमों की पालना करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य: शिंगारा सिंह

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेम वर्क के अंर्तगत सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल टांडा (लडक़े) में जागरूकता सैमीनार लगाया गया। सैमीनार के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने ट्रैफिक नियमों के पालन संबंधी विद्यार्थियों को जागरूक किया।

Advertisements

जिला पुलिस प्रभारी के दिशा निर्देशों अधीन प्रिंसीपल दविंदर कलसी के नेतृत्व में सिक्योरिटी इंचार्ज सूबेदार मेजर नरिंदर सिंह की अगुवाई में आयोजित सेमीनार के दौरान ए.एस.आई. शिंगारा सिंह होशियारपुर, ए.एस.आई. जगदीश सिंह टांडा, मुख्य सिपाही गुरनाम सिंह ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए ट्रैफिक सिग्नल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों की पालना करना प्रत्येक नागरिक का कत्र्तव्य है, अगर सभी नागरिक अपने इस कत्र्तव्य को मानने लगेंगे तो बड़े बड़े हादसों से बचा जा सकता है।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालना करने से हादसों से बचा जा सकता है।इस दौरान प्रवीन सैनी, मधुबाला, गुरचरण सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुनीत अरोड़ा, रेखा कालड़ा, विपुल मुल्तानी, सतपाल सिंह, हरविंदर ओहड़पुरी, अंजू अरोड़ा, सतविंदर सिंह, सुखजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here