पार्षद गुरसेवक मार्शल नगर कौंसिल उड़मुड़ के उपप्रधान नियुक्त

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। नगर कौंसिल उड़मुड़ टांडा के उपप्रधान चुनावों के लिए जिलाधीश के दिशा निर्देशों के अधीन कनवीनर एस.डी.एम. दसूहा हरचरण सिंह के नेतृत्व में पार्षदों की विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान सर्वसम्मती के साथ उड़मुड़ वार्ड न.11 से पार्षद गुरसेवक सिंह मार्शल को नगर कौंसिल उड़मुड़ का उपप्रधान चुना गया। बैठक के दौरान पार्षद जगजीवन जग्गी ने उपप्रधान के नाम के लिए गुरसेवक मार्शल का नाम पेश किया। जिसकी पुष्टि नगर कौंसिल प्रधान हरीकृष्ण सैनी ने की तथा बैठक में मौजूद सभी पार्षदों ने सर्वसंमती के साथ गुरसेवक सिंह को उपप्रधान चुन लिया। बैठक के उपरांत पंजाब कांग्रेस कमेटी सदस्य जोगिंदर सिंह गिलजियां व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुने गए उपप्रधान गुरसेवक मार्शल को सम्मानित किया।

Advertisements

गुरसेवक मार्शल ने समूह पार्षदों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे विधायक गिलजियां के दिशा निर्देशों के अधीन प्रधान हरीकृष्ण सैनी व समूह टीम के साथ मिल कर नगर के बहुपक्षीय विकास के लिए मेहनत से काम करेंगे। इस दौरान जोगिंदर सिंह गिलजियां, ई.ओ. राजीव सरीन, दविंदर बिल्लू सैनी, राजेश कुमार लाडी, राकेश बिट्टु, नरिंदर कौर, मोनिका सोंधी, राधा रानी, सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू, बाबू रूप लाल, मास्टर मलकीत सिंह, सुखदेव सिंह बाजवा, मास्टर दलजीत सिंह, डा. राजा दयाल, देसराज डोगरा, मनीपाल सिंह, देसराज उड़मुड़, ठेकेदार परमिंदर सिंह, सुखचैन सिंह, काहन सिंह, मिंटू बैंचा, भूपिंदर कलसी, कमल चोपड़ा, रशपाल राणा, गुलशन अरोड़ा, देवराज, सुखवीर सिंह, किशन बिट्टु सतपाल सिंह सत्ता इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here