शौर्य दिवस में भी दक्षिणी मंडल करेगा सहयोग

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री रामजन्मभूमि मंदिर न्यास की और से 9 दिसंबर को होने वाली रोशन ग्राउंड में विशाल धर्म सभा के लिए पूरे शहर में माहौल बन चुका है। जिले भर से आने वाले रामभक्तों से रोशन ग्राउंड राममय हो जाएगा। यह विचार दक्षिणी मण्डल प्रधान स अमरजीत सिंह लाडी ने मण्डल पदाधिकारियों की बैठक में कही। बैठक में विशेष रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद व जिलाध्यक्ष विजय पठानिया,जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया,निपुण शर्मा उपस्थित हुए।

Advertisements

मण्डल कार्यकर्तायों को सम्बोधित करते तीक्षण सूद ने कहा कि 9 दिसंबर की धर्म सभा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मेहनत से काम कर रहे है। इस जनजागृति आंदोलन में हर वर्ग की सहभागिता होनी चाहिए। मेयर शिव सूद ने कहा कि हम सबके आदर्श भगवान राम को अब टैंट से भव्य मंदिर में स्थापित करने का समय आ गया है।

जिसके लिए सारा देश एकजुट है। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष विजय पठानिया और जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर महामंत्री समरजीत सिंह, बलविंदर बिंदी, देस राज कालिया, अमरजीत अमरोल, सुधीर कुमार, पंकज मिश्रा, राम सिंह, मास्टर अमोलक राज, नरिंदर कौर, राजिंदर कौर, डेज़ी, कमल, राज कुमार राजू, पवन कुमार, हरभजन बिल्ला,डा. रणधीर, एहमद अली, कैलाश राय, चन्द्रशेखर, राजेश्वर राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here