
होशियारपुर/हरियाना(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रीति पराशर। हीरा कालोनी हरियाना में निवासी करीब ढाई साल से सीवरेज लीकेज की समस्या से जूझने को मजबूर हो रहे है तथा रास्ते में गंदा पानी खड़ा होने के कारण मोहल्ला निवासियों तथा राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं समस्या इतनी विकराल होती जा रही है कि मोहल्ले में महामारी फैलने की अशंका बनी हुई है। कुछ माह महीने हरियाना में फैले डायरिया से भी नगर प्रशासन ने सबक लेना जरुरी नहीं समझा। जिस कारण वे नरकीये जीवन जीने को विवश हैं।


लोगों का कहना है कि इस सीवरेज के पानी के कारण रास्ते ने छप्पड़ का रूप धारण कर लिया है और गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों पर बह रहा है। यह समस्या पिछले करीब ढाई साल से जारी है और गंदे पानी के कारण लोग मुंह ढककर कर सडक़ से गुजरते हैं। इस संबंध में वह शिकायत भी कर चुके हैं। सीवरेज के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस संबंधी मोहल्ला निवासी कमलजीत सिंह, प्रिं. अमनदीप शर्मा, गुरदीप, सुरिदर डोगरा, हरजीत, दलजीत, दीपक, अमित, कर्म सिंह, दलजीत सिंह ने बताया कि कई वर्ष पहेल कालोनी बनाते समय कालोनी में कलोनी काटने वालों ने जो सीवरेज पाईप लाईन डाली थी वह उसमें जगह-जगह से लीकेज होने से पानी की सही निकासी न होने के कारण पानी खड़ा होने से लोगों को भारी उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि सीवरेज में गारा जमा होने के कारण सीवरेज का बहाव अक्सर रुका रहता। लोगों का कहना है कि कर्मचारियों को समस्या के बारे में बताया गया पर किसी भी कर्मचारी ने सीवरेज ठीक कराने की जहमत नहीं की सीवरेज का पानी पूरा दिन ओवरफ्लो होकर निरंतर बहता रहता है। जिससे गली में सारा दिन बदबू आती रहती है, लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कई बार विभाग व नगर कौंसिल को सूचित किया गया परंतु उनकी समस्या का समाधन नहीं हुआ।
इस संबंधी जब नगर कौंसिल की उपप्रधान पूनम ओहरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह समस्या उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि उनकी बात पीडब्लयूडी के अधिकारियों से हो गई है तथा इस समस्या का समाधान एकाध महीने में हो जाएगा।











