Wednesday, October 21, 2026
Home Latest कांग्रेस का राष्ट्र व सिख विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब: तीक्ष्ण सूद

कांग्रेस का राष्ट्र व सिख विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष विजय पठानिया की अध्यक्षता में जिला कार्यलय में हुई। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद के इलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान बांसल व स आनंदवीर सिंह उपस्थित हुए। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों संबंधी विचार-विमर्श किया गया। तीक्षण सूद ने कहा कि देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है इसलिए देरी से ही सही लेकिन सिख नस्लकुशी मामले में आरोपी सज्जन सिंह को उम्रकैद की सज़ा सुनाए जाने पर पीडि़त परिवारों का इंसाफ मिला है। भाजपा उसका स्वागत करती है। इसी प्रकार राफेल डील मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह करके भाजपा पर कीचड़ उछालने वाली कांग्रेस अब बेनकाब हो चुकी है।यूपीए शासन में रक्षा उपकरणों के सौदे में कमीशनखोरी के बारे में सारा देश जानता है।

Advertisements

19 दिसंबर को लुधियाना कांग्रेस कार्यलय का करेंगे घेराव

राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्लीन चिट मिलने के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। श्री सूद ने बताया कि राफेल मामले में भाजपा जिला स्तर पर डिप्टी कमिश्नर,होशियारपुर को 18 दिसंबर दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे देश के महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन देगी। इसके बाद 19दिसम्बर, दिन बुधवार को होशियारपुर से भाजपा कार्यकर्ता लुधियाना में कांग्रेस कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष विजय पठानिया ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी मानसिकता ने देश का विश्व भर में नाम खराब कर दिया जिसे देश की जनता कभी माफ नही करेगी।

मेयर शिव सूद ने कहा कि 2019 की लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस ले। इस मौके पर जिला महामंत्री निपुण शर्मा, सुरेश भाटिया, कृष्ण अरोड़ा, रमेश ठाकुर, अमरजीत लाडी, अश्विनी गैंद, अजय चोपड़ा, संतोख भारत भूषण वर्मा, हरदयाल भट्टी, मीनू सेठी, रणजीत राणा, राकेश सैनी मिंटा, डा. प्रवीण, विनय गुप्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here