Thursday, October 22, 2026
Home Himachal नादौन में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने आरोपी किया काबू

नादौन में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने आरोपी किया काबू

leader-arrested-poppy-husk-jalandhar-police-punjab

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। नादौन बस अड्डे पर उस समय सब सवारियाँ हैरान हो गईं जब शराब के नशे में धुत एक प्रवासी ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। अचानक हुई इस घटना पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रवासी को गिरफ़्तार कर लिया।

Advertisements

प्रवासी कश्मीर घाटी के आनंतनाग क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है तथा आरोपी की पहचान मेहराजूदीन मोहम्मद (42) नज़दीक हजरत मस्जिद अनन्तनाग के रूप में हुई है। वह बस स्टैंड नादौन में शराब के नशे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। नादौन पुलिस ने पुलिस एक्ट की धारा 114 के तहत आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। ए.एस.पी. बलवीर सिंह के अनुसार पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। आरोपी शराब के नशे में पाकिस्तान समर्थक नारे लगा रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ शुरु कर दी गई है तथा जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here