सांपला ने की बजवाड़ा में शौचालय निर्माण के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। पंचायती चुनावों में बहुत सी जगहों पर प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से इंसाफ न मिलने के समाचार सामने आए हैं, ऐसी सारी जानकारियां एकत्रित कर उन अधिकारियों के खिलाफ योग्य कार्रवाई करने के लिए मुहिम चलाएंगे। उपरोक्त शब्द पंजाब यूथ डेवेल्पमैंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने गांव बजवाड़ा में पंचायती चुनावों में हुई धांधली के आरोपों को सुनने के अवसर पर कहे।

Advertisements

तलवाड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राज नहीं सेवा का लक्ष्य लेकर कार्य करते हैं। इसलिए उन्हें हर परिस्थिति में जनता की सेवा करने का आंनद प्राप्त होता है। तलवाड़ ने कहा कि बजवाड़ा एक ऐतिहासिक गांव है, इस गांव को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना हमारा लक्ष्य हैं। इस मौके पर तलवाड़ ने गांव बजवाड़ा एस. सी. धर्मशाला के शौचालय के निर्माण के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला की तरफ से 1 लाख रुपये देने की घोषणा भी की गई। इस मौके पर भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव पार्षद नीति तलवाड़, भाजपा नेता फूल चंद व भारी संख्या में गांव के लोग भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here