सैनिकों का अपमान करने वाले सिद्धू का होशियारपुर आगमन पर करेंगे घेराव: नन्नू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। देश के सैनिकों का अपमान करने वाले पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिधू का 17 फरवरी दिन रविवार को होशियारपुर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा डटकर अपना विरोध प्रदर्शन करेगा। एक प्रेस विज्ञाप्ति के दौरान पंजाब युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू व जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने संयुक्त रूप से बताया कि पुलवामा हमले में हमारे देश के वीर सैनिक शहीद हो गए थे इसके लिए जहां सारी दुनिया पाकिस्तान को दोषी मान रही है वहीं पाकिस्तान के प्यार में अंधे हुए पंजाब के मंत्री नवजोत सिधू को अब भी पाकिस्तान सही लग रहा है।

Advertisements

भाजपा नेताओं ने कहा कि सिधू के पुलवामा हमले के बाद आए बचकाना ब्यान से आज सारा देश यहां शर्मसार है वही शहीदों का परिवार भी सिद्धूू के खिलाफ है। भाजपा युवा मोर्चा नेताओं ने बताया कि रविवार को स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू सरकारी कार्यक्रम में होशियारपुर आ रहे है। उनके आगमन पर युवा मोर्चा भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ देश के गद्दार और पाकिस्तान के चमचे सिद्धू का घेराव करेंगे, जोकि अपने शहीद सैनिकों की शहादत पर घटिया राजनीति करने से बाज नही आ रहे। दोनों युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा पंजाब सरकार से मांग करता है कि ऐसे गद्दार सिधू को जिसे पाकिस्तान के अलावा कुछ और सूझता ही नही है, उसे तुरंत अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।

सिद्धू के उस बयान पर कि आतंकवाद का कोई धर्म या देश नही होता ऐसे नासमझ बयान देकर सिद्धू ने जो अपमान शहीद सैनिकों का किया है। आने वाली पीढियां भी नवजोत सिधू को कभी माफ नही करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here