Saturday, October 24, 2026
Home Crime सर्द रातों में चोर सरगर्म, तीन रात में चुराई तीन सोलर बैटरियां

सर्द रातों में चोर सरगर्म, तीन रात में चुराई तीन सोलर बैटरियां

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। सर्दी की बढ़ रही ठंड में यहां लोग घरों से बाहर निकलने में भी गुरेज कर रहे हैं, वहीं चोरों पर सर्द रातों का भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा। हालात तो ओर भी बदतर तब हो गए जब लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई सोलर लाईटों की बैटरियों को भी चोरों ने उड़ाने से गुरेज नहीं किया। गांव बस्सी गुलाम हुसैन से गत तीन रातों से लगातार तीन सोलर बैटरियां चोरी हो गई।

Advertisements

गांव के सरपंच ठाकुर नरवीर सिंह नंदी ने कहा कि इस बारे में पुलिस को शिकायत दी जाएगी और गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए जिला पुलिस प्रमुख से मांग की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि गांव में असामाजिक तत्वों पर नकेल डालने के लिए उनकी पंचायत द्वारा सख्ती से काम लिया जाएगा। गांव की गलियों में लाईट न होने के चलते रात के समय तो लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। रोजाना हो रही चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here