
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। हलका चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी के जिला सचिव और चब्बेवाल के भाम से सरपंच नियुक्त हुए परविंदर सिंह अपने समूह साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर परविंदर सिंह ने बताया कि वह पहले कांग्रेस के सिपाही थे और बीते कुछ समय से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। बीते पंचायत इलेक्शन में उन्होंने लगभग 500 वोटों के साथ भाम से सरपंची का चुनाव जीता।

उन्होंने बताया कि वह बतौर जिला महासचिव आम आदमी पार्टी को इस्तीफा देकर फिर से अपनी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है। उन्होंने बताया कि वह विधायक डा. राज कुमार की ईमानदार और बेदाग छवि और कैप्टन अमरिंदर सिंह जी की किसानी व पंजाब की नीतियों से बहुत प्रभावित है। उन्होंने बताया कि आप का वजूद पंजाब में खत्म हो चुका है और पार्टी के बचे खुचे लीडर और वर्कर बहुत घुटन महसूस कर रहे है।
इस मौके पर उनके साथ समूह पंचायत सदस्य सुनील कुमार पंच, बलजीत सिंह पंच, महिंदर सिंह पंच, सुनीता रानी पंच, राज रानी पंच, किशन कुमार पंच, परमजीत कौर पंच, गुरदीप सिंह पंच के अलावा गोपी भाम, हरजिंदर सिंह, शमशेर सिंह आदि भी शामिल थे। कांग्रेस पार्टी द्वारा परविंदर सिंह को जिला वाईस प्रधान के पद से भी नवाजा गया।












