Saturday, October 31, 2026
Home Latest समाज का सम्मान है बेटियां : संतोष चौधरी

समाज का सम्मान है बेटियां : संतोष चौधरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। लोहड़ी का त्यौहार हमारा पुरातन त्यौहार है तथा बच्चों का इस त्यौहार को उत्साह के साथ मनाना उन्हें अपनी संस्कृति से जोडऩे का संकेत है। इसीलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि हम अपने बच्चों को अपनी मूल संस्कृति की जड़ों से जोड़ें ताकि संस्कृति को बचाए रखा जा सके व इसका विस्तार हो सके।

Advertisements

उक्त विचार पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष चौधरी ने लोहड़ी का त्यौहार बच्चों के साथ मनाते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर संतोष चौधरी ने बच्चों को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि खुशी की बात है कि जहां लोग बेटों की लोहड़ी डालते हैं वहीं अब वे बेटियों की लोहड़ी डालने को लेकर भी जागरुक हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बेटियां एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे समाज का मान हैं तथा इन्हें बढऩे फूलने का हमें पूरा मौका देना चाहिए। इस दौरान बच्चों ने लोहड़ी से जुड़े गीत सुनाकर समय बांध दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here