Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur बुरी खबर: एस.डी. कालेज के प्रिंसिपल नंद किशोर पर हमला कर घायल...

बुरी खबर: एस.डी. कालेज के प्रिंसिपल नंद किशोर पर हमला कर घायल किया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.डी. कालेज होशियारपुर के प्रिंसिपल नंद किशोर पर देर सायं करीब साढे 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

Advertisements

जानकारी अनुसार प्रिं. नंद किशोर सायं करीब 7 बजे अपने स्कीम नंबर-2 (रहीमपुर) में स्थित निवास स्थान के सामने पार्क में सैर करने के लिए गए थे। अभी वह सैर कर ही रहे थे कि एक अज्ञात व्यक्ति जिसने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था ने लोहे की राड़ से उन पर हमला कर दिया। जिससे उनकी टांग व हाथ पर गंभीर चोट लग गई। हमला करने उपरांत हमलावर वहां से फरार हो गया और शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

घायल अवस्था में श्री किशोर को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। इस बात की सूचना मिलते ही जहां पुलिस ने इस संबंधी जांच शुरु कर दी थी वहीं कालेज के प्रोफेसर एवं श्री किशोर के जानकार अस्पताल पहुंचन शुरु हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here