Tuesday, October 20, 2026
Home Education धार्मिक गीत मुकाबले में नसराला स्कूल की सरगम ने जीता स्वर्ण पदक

धार्मिक गीत मुकाबले में नसराला स्कूल की सरगम ने जीता स्वर्ण पदक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब के सरकारी स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। जिसमें श्री गुरु नानक देव जी जीवन संबंधी गीतों और कविता उच्चारण मुकाबले करवाए जा रहे हैं। जिला होशियारपुर के जिला स्तरीय यह मुकाबले सरकारी कन्या सी.सै. स्कूल रेलवे मंडी में हुए जिसमें जूनियर वर्ग में स्कूल की सरगम ने धार्मिक गीत मुकाबले में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

Advertisements

इसी तरह सीनियर वर्ग में हेमपुष्पा ने कविता उच्चारण मुकाबले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए लैक्चरार सुखदेव सिंह ने बताया कि नसराला स्कूल के 2 विद्यार्थी गुरबानी कंठ मुकाबले तहसील स्तर पर जूनियर और सीनियर वर्ग में से पहला स्थान प्राप्त कर चुके हैं।

स्कूल पहुंचने पर प्रिं. करुण शर्मा और समूह स्टाफ कुलविंदर सिंह, बलवीर चंद, नीलम, नवजोत, संजीत, मंजू अरोड़ा, गुरदर्शन कौर, परविंदर कौर, डा. जसवंत राय, रविंदर कुमार, सुरिंदर कौर, कमलेश कौर, वीना, राजविंदर, विशाल, सुरेश कुमार, अनिल, रोहित, कुलदीप, रविंदर, बलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, संदीप लांबा, सोनिया, विनीता, सतविंदर कौर आदि ने इस प्राप्ती पर बच्चों के इंचार्ज सुखदेव सिंह और मंजू अरोड़ा को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here