Tuesday, October 27, 2026
Home Education सेंट सोल्जर की मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

सेंट सोल्जर की मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्युशनज की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रुप के उन सभी छात्रों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने जे.ई.ई मेन, सी.ए., तथा एन.डी.ए. की परीक्षा पास कर संस्था के साथ-साथ अपना तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा तथा वाईस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मेधावी छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रुप हमेशा उन बच्चों के साथ रहा है जो जीवन में कुछ करने की इच्छा रखते हैैं।

उन्होंने सभी छात्रों को परीक्षा में सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए भविष्य के शुभकामनाएं दी और वचनबद्धता प्रगटाई कि ग्रुप उन सभी छात्रों के साथ है जो जीवन में पढ़-लिख कर कुछ बनना चाहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here