सुदेश सांपला ने गांव अधिकारे में महिला मंडलों को वितरित किए बर्तन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर संसदीय क्षेत्र के हल्का शाम चौरासी के गांव अधिकारे में भारत गौरव संस्था की तरफ से समागम का आयोजन किया गया। समागम में अलग-अलग महिला मंडलों की सदस्यों को बर्तन देकर सम्मानित किया गया। समागम में केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की पत्नी सुदेश सांपला विशेष मेहमान थी जबकि समागम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व विधायिका शाम चौरासी बीबी महिंदर कौर जोश ने की।

Advertisements

इस दौरान मैडम सुदेश सांपला व बीबी महिंदर कौर जोश ने गांव नसराला, खानपुर थियाड़ा, मछरीवाल, भपाल की महिला मंडलों को बर्तन बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार लोगों से किए चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है और लोगों का मोह कांग्रेस सरकार से भंग हो चुका है और लोग दोबारा केंद्र में नरेंदर मोदी को अपना पी.एम. देखना चाहते है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में गरीब व जरुरतमंदों का ध्यान रखते हुए उनके लिए अनेक योजनाएं चलाई है। उन्होंने कहा महिला मंडलों का सम्मान भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है और महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत जरुरी है। इस दौरान पूर्व विधायिका बीबी महिंदर कौर जोश ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर भारत भूषण वर्मा, सरपंच जसवीर सिंह, कुलदीप मुगरई, हरजिंदर सिंह सीनियर अकाली नेता, प्रधान गुरमेल सिंह, जिला जनरल सचिव हरदेव सिंह, सीनियर वाईस प्रधान गुरजीत सिंह, अवतार सिंह, अमरजीत सिंह, जसवीर सिंह चक्क, वाईस प्रधान गुरमेल धालीवाल, सरपंच दीप कौर, कुलविंदर कौर, दलजीत कौर, एससी विंग प्रधान राम लुभाया, जीत सिंह के अलावा भारी संख्या में अकाली भाजपा वर्कर व पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here