Sunday, October 11, 2026
Home Latest भाजयुमो 17 फरवरी को होशियारपुर में करेगा महासभा: सन्नी शर्मा

भाजयुमो 17 फरवरी को होशियारपुर में करेगा महासभा: सन्नी शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 17 फरवरी को होशियारपुर में होने जा रहे युवा महासम्मेलन के स्थान संबंधी विचार विमर्श करने के लिए प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने होशियारपुर का दौरा किया। यहां पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू एवं जिला भाजयुमो प्रधान रणजीत सिंह राणा ने उनका स्वागत किया।

Advertisements

इस मौके पर सन्नी शर्मा ने बताया कि भाजयुमो की तरफ से 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर होशियारपुर में महासभा का आयोजन 17 फरवरी को किया जा रहा है। जिसके लिए स्थान व अन्य तैयारियों संबंधी विचार विमर्श करने के लिए वे यहां पहुंचे हैं तथा उन्होंने दो-तीन साइट्स देखी हैं, जिनमें से एक स्थान जल्द फाइनल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार केन्द्र मं बनेगी तथा इसके लिए देश का हर नागरिक अभी से तैयार है।

उन्होंने जिला टीम से कहा कि वे तैयारियों संबंधी बैठकें आदि तेज कर दे और कार्यकर्ताओं को संगठित करके बड़ी संख्या में महासभा में पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाए। इस मौके पर श्री शर्मा के साथ प्रदेश महामंत्री विनय महाजन, गौरव शर्मा, विपनल वालिया, जिला महामंत्री चिंटू हंस व जिंदू सैनी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here