

-भाजपा पूर्वी मंडल ने वार्ड नंबर 50 में आयोजित की नुक्कड़ बैठक-
होशियारपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी मंडल की तरफ से शुरु की गई नुक्कड़ बैठकों के सिलसिले के तहत वार्ड नंबर 50 के मोहल्ला केशव नगर बंजरबाग में मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई विशेष तौर से उपस्थित हुए।

इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार एवं केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए होशियारपुर में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है तथा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज अब और भी बढ़ जाता है कि वे जनता को अकाली-भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं करवाए गए विकास कार्यों के प्रति जागरुक करे ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा की तीसरी बार सरकार बन सके।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने कार्यकर्ताओं एवं वार्ड निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड की जो भी समस्याएं हैं वे मंडल प्रधान मनोज शर्मा के ध्यान में लाई जाएं ताकि उनका समय पर समाधान करवाया जा सके। इस मौके पर डा. घई ने मोहल्ले में पड़ती गली में टाइले लगवाने और मंदिर का शौचालय बनवाने का आश्वासन देते हुए बताया कि इस संबंधी एस्टीमेट लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा एकाध दिन में कार्य शुरु कर दिया जाएगा। इस मौके पर मेहमानों एवं इलाका निवासियों का बैठक में पहुंचने पर स्वागत करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने इलाके में किए गए विकास कार्यों एवं समस्याओं संबंधी बताया। उन्होंने कहा कि मंडल द्वारा बैठकों का सिलसिला जारी रखा जाएगा और लोगों की समस्याएं हल करवाने के लिए दिन रात एक कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान बांसल, जिला महासचिव गोपी चंद कपूर, उपाध्यक्ष गौरव वालिया, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी, देहाती मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नवजिंदर बेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंदवीर सिंह, विजय पठानिया, रामदेव यादव, डा. पंकज शर्मा, मनजिंदर सियान, कुलभूषण सेठी, मयंक शर्मा, रितेश अग्रवाल, राजीव कुमार, अरविंद शर्मा, केशव वशिष्ट, बलदेव सिंह, विकास वशिष्ट, राजू, राजेश जैन, राणा, शर्मा, मित्तल, कुलवंत सिंह, दिवांशू जैन, संचित जैन, राकेश, मोनू, राकेश कुमारी, मंजू जैन, कुलजीत कौर, मनु शर्मा, पिंकू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।












