Friday, November 13, 2026
Home Politics जागरूक महिलाओं ने भव्य भारत बनाने की परियोजना को लिया अपने हाथों:...

जागरूक महिलाओं ने भव्य भारत बनाने की परियोजना को लिया अपने हाथों: सुदेश सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जब महिला किसी भी परियोजना को हाथ में लेती है तो उसे पूरा करने की क्षमता भी परमात्मा उस महिला को प्रदान करता है और आज की महिला ने भव्य भारत बनाने की परियोजना को अपने हाथ में ले लिया है। उपरोक्त शब्द सुदेश सांपला ने गांव फुगलाना में पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तजिन्द्र कौर की अध्यक्षता में आयोजित फुगलाना महिला मंडल की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को और मजबूत करने के लिए प्रयास शुरु किए गए हैं, जिसके तहत महिला मंडलों को केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला द्वारा बर्तन वितरित किए जा रहें हैं।

Advertisements

इस मौके पर भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव पार्षद नीति तलवाड़ ने कहा कि महिला मंडल अपने क्षेत्र में आपसी प्यार व भाईचारा बढ़ाने का कार्य बाखूबी कर सकती हैं, पर जरुरत है कि महिलाएं हर कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लें। पार्षद तलवाड़ ने कहा कि संविधानिक तौर पर देश में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी को खुशी-खुशी मंजूर कर लिया है। अब महिलाओं की जिम्मेवारी है कि देश के इस फैसले को ठीक सिद्ध करने के लिए हर कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लें। पार्षद तलवाड़ ने कहा कि जागरुक महिलाएं समाज का दृष्टिकोण बदलने की क्षमता रखती हैं। इसलिए अब महिला को हर उस पहलू पर काम करना होगा, जिस पर सभ्य समाज की रचना हो सके। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला की तरफ से फुगलाना महिला मंडल को बर्तन भी भेंट किए गए। इस मौके पर सुषमा सेतीया, फुगलाना मंडल की अध्यक्ष सुदेश डोगरा, सचिव सुषमा कंवर, गुरमिन्द्र कौर लाडी, बलजीत कौर, भजन कौर, सीमा देवी, गुरबख्श कौर, कमलजीत कौर, सुदेश कुमारी, रुपा रानी, गुरविन्द्र कौर व महिला मंडल की अन्य सदस्य भी मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here