Tuesday, October 27, 2026
Home Education सेंट सोल्जर ग्रुप पुलवामा शहीद सैनिकों के बच्चों को देगा मुफ्त शिक्षा

सेंट सोल्जर ग्रुप पुलवामा शहीद सैनिकों के बच्चों को देगा मुफ्त शिक्षा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता। पुलवामा में आतंकवाद के दुर्भाग्यपूर्ण और कायरतापूर्ण हमले ने हमारे देश के 40 से अधिक बहादुर वीर जवानों की जान ले ली। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की मैनेजमेंट, कर्मचारियों और छात्रों द्वारा उन शहीदों के परिवारों और रिश्तेदारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की गई। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सेंट सोल्जर ने देश के उन बहादुर वीर जवानों का देश के लिए दिए गए बलिदान के सम्मान में उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का फैसला लिया गया है।

Advertisements

उनके परिवार के सदस्य सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स के स्कूलों और कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित कोर्सों में बिलकुल मुफ्त एडमिशन ले सकते हैं। जिसमें मास्टर राजकंवर चोपड़ा छात्रवृत्ति के अधीन शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन लगा दिया। चेयरमैन श्री चोपड़ा ने कहा कि यह हमारा प्रयास है कि हम उन सैनिकों की सेवाओं का सम्मान करें जो दिन-रात बिना सर्दी, गर्मी की प्रवाह किये बिना पूरा साल भारत के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए ड्यूटी देते है। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि शहीदों के परिवार के सदस्यों को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति के अलावा, सभी रक्षा कर्मियों जैसे आर्मी, पैरा मिल्ट्री, नेवी, पुलिस कर्मियों के बच्चों को भी सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा करवाए जाते सभी उच्च कोर्सों में 25 प्रतिशत छात्रवृत्ति दी जाएगी।

दूसरे शब्दों में, जो कोई भी आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, सी.आर.पी.एफ., बीएसएफ, आई.टी.बी.पी., पंजाब पुलिस में सेवारत है, उनके परिवारों के लिए सेंट सोल्जर ग्रुप में उच्च शिक्षा की पढाई करने के लिए 25 प्रतिशत छात्रवृत्ति मिलेगी। यह छात्रवृत्ति पूरे कोर्स के लिए होगी। यदि कोई छात्र यूनिवर्सिटी स्तर पर सेमेस्टर या वर्ष की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर शानदार अंक प्राप्त करता है, तो अतिरिक्त स्कॉलरशिप रक्षा, पैरा मिलिट्री और पुलिस व्यक्तियों के परिवारों में वितरित की जाएगी। सेंट सोल्जर ग्रुप राष्ट्र और उन लोगों के लिए अपनी सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होंने मातृ भूमि को बनाने और विकसित करने में अपना जीवन समर्पित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here