पंजाब सरकार की नाकामियों के कारण बहाली की जिंदगी जीने को मजबूर है जनता: मजीठीया

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। राज्य के अंदर अपने दो साल के कार्यकाल में हर एक फ्रंट पर फेल हुई मौजूदा पंजाब की कांग्रेस सरकार ने अपने किसी भी वादे को अभी तक पूरा नहीं किया है। इन विचारों को शिरोमणी अकाली दल यूथ विंग के सरप्रस्त व पूर्व कैबनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठीया ने ग्रेट पंजाब सेलीब्रेशन रिसोर्ट टांडा में यूथ अकाली दल की जिला स्तरीय रैली को संबोधित करते हुए कहा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए जो वादे पंजाब की जनता से किए थे आज तक पूरे नहीं किए हैं जिस कारण राज्य का हरेक वर्ग तंग, परेशान तथा बहाली की जिंदगी जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से घर घर नौकरी देने के वायदे, युवाओं को नौकरी देना, किसानो के कर्जे माफ करना तथा अन्य वादे सत्ता हासिल करने के बाद ही सरकार भूल गई। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी कल की मोगा रैली में यह कहना कि मौजूदा केंद्र की मोदी सरकार श्री गुरु नानक देव जी के फलसफे पर नहीं चल रही बिलकुल गलत तथा झूठ है।

अगर मोदी सरकार गुरुओं के फलसफे पर नहीं चल रही है तो जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सही हरिमंदर साहिब पर तोप तथा टैंकों के साथ हमला किया था क्या वह गुरु साहिब जी के फलसफे पर चली थी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के मौजूदा कार्यकाल दौरान शिअद के किसी भी कार्यकर्ता के साथ किसी तरह की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बल्कि इसका सख्ती से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के समझदार लोग आने वाली लोकसभा चुनावों में सरकार के अब तक के लोकविरोधी कार्यकाल का सबूत पेश करेंगे। इस दौरान हजारों की संख्या में यूथ अकाली दल कार्यकर्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

इस मौके जत्थेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल, मंजीत सिंह दसूहा सीनियर उपप्रधान पंजाब, सरबजोत सिंह साबी जनरल सचिव यूथ अकाली दल, देसराज सिंह धुग्गा, बीबी महिंदर कौर जोश, लखविंदर सिंह लक्खी, अरबिंदर सिंह रसूलपुर, बरिंदर सिंह परमार, रविंदर सिंह ठंडल, करमजीत सिंह बबलू, सुखविंदर सिंह मूनक, सरबजीत सिंह मोमी, सतिंदर सिंह संधू, गुरसिमरन सिंह सोढ़ी, युवराज भूपिंदर सिंह, बलराज सिंह चौहान, इकबाल जौहल, हरजिंदर धामी, कमलजीत सिंह कुलार, अमरिंदर सैनपुरी, जसवंत सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह विक्की, डा. जसविंदर सिंह खुनखुन, सुरजीत सिंह कैरे, कुलविंदर सिंह नरवाल, लखविंदर सिंह सेठी, परमिंदर सिंह चौहान, तजिंदर सिंह नंगल खुंगा, वरिंदर सिंह सोनू टेरकियाना, अशोक सैनी, केवल किशन इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here