Saturday, October 10, 2026
Home Crime लूट की नीयत से वाल्मीकि मोहल्ला निवासी हरीश मट्टू पर किया हमला,...

लूट की नीयत से वाल्मीकि मोहल्ला निवासी हरीश मट्टू पर किया हमला, हालत गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रविवार बाद दोपहर करीब 2.30 बजे धोबी घाट चौक के समीप 5-6 अज्ञात लोगों ने एक युवक पर लूट की नीयत से हमला करते हुए उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान हरीश मट्टू निवासी पुत्र लाल चंद निवासी मोहल्ला वाल्मीकि के रुप में हुई है।

Advertisements

हरीश ने बताया कि धोबीघाट के पास स्थित एक ठेके के साथ वह अहाता चलाता है। बाद दोपहर करीब 2-2.30 बजे 5-6 लोगों ने लूट की नीयत से उसपर हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से वार कर उसकी बाजू व टांगो पर गंभीर चोटें भी पंहुचाई। हरीश ने बताया कि हमलावरों में शामिल एक युवक को वह पहचानता है। घायल अवस्था में उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बनती कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here