बलवीर सिंह विर्दी भाजयुमो जिला देहाती मंडल के प्रधान नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा की तरफ से भाजपा जिला प्रधान विजय पठानिया व देहाती मंडल प्रधान संतोख सिंह से परामर्श उपरांत बलवीर सिंह विर्दी को भाजयुमो जिला देहाती मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर नवनियुक्त प्रधान व उनके साथियों को सम्मानित किया।

Advertisements

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर युवा वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है। रणजीत सिंह राणा ने नवनियुक्ति को बधाई देते हुए जल्दी ही उन्हें टीम बनाने को कहा। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को फगवाड़ा रैली में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। इस मौके पर कुलविंदर बब्बू, जीवेद सूद, जिंदू सैनी, चिंटू हंस, गुरप्रीत सिंह, पवनदीप जस्सी, पिंका नंदन, अमनदीप जस्सी, मोनू जहानखेलां, सोनू जट्टा, रिंकू बस्सी, दीपा, ज्योति, राजेश, मिक्की, लक्की, नीटा नंदन, राजेश सूरी, लक्की ठाकुर व अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here