सुमेश सोनी कांग्रेस की जिला शिकायत निवारण कमेटी के चेयरमैन नियुक्त

-प्रदेश अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह के निर्देशों पर शिकायत निवारण कमेटी पंजाब के चेयरमैन एस.एम. संधू ने की घोषणा-

Advertisements

होशियारपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह के निर्देशों पर कांग्रेस को हर स्तर पर मजबूत बनाने के लिए संगठनात्मक कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी के तहत कांग्रेस के प्रत्येक मोर्चों एवं सैलों का विस्तार किया जा रहा है। कै. अमरेन्द्र सिंह के निर्देशों पर आज प्रदेश कांग्रेस शिकायत निवारण कमेटी के चेयरमैन एस.एम. संधू ने होशियारपुर कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी को जिला कांग्रेस शिकायत निवारण कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुई एक विशेष बैठक में एस.एम. संधू ने पी.पी.सी.सी. महासचिव एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा और जिला प्रधान पवन आदिया की मौजूदगी में सुमेश सोनी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर एस.एम. संधू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस 2017 मिशन की सफलता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और कार्यकर्ताओं को लामबंध करके उन्हें पार्टी में बनता मान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सैल की मजबूती के लिए नियुक्तियां की जा रही हैं ताकि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी नीतियों का प्रचार करके जनता को कांग्रेस के हक में और भी मजबूत कर सकें। इस मौके पर सुमेश सोनी ने पार्टी आलाकमान का आभार करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ पूरा करेंगे और प्रदेश में कांग्रेस सरकार आए इसके लिए कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा, क्योंकि प्रदेश की जनता जान चुकी है कि प्रदेश का हित कांग्रेस के साथ ही जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, सिम्मी चोपड़ा, परमवीर, राजेश गुप्ता, रमन डोगरा, तरनजीत कौर सेठी महिला कांग्रेस अध्यक्ष, शहरी अध्यक्ष रजनीश टंडन, सुनील पराशर, विशाल मल्होत्रा, गुरबचन कौर, परमजीत सैनी, सरोज बाला, दलविंदर कौर, शकुंतला, दलवीर कौर, पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, तीर्थ राम, ध्यान चंद ध्याना, कमल कटारिया, रजनी डडवाल, सुदर्शन धीर, सरवन सिंह, सुरिंदर शिंदा व पार्षद सुरिंदर कुमार, विधानसभा यूथ अध्यक्ष एडवोकेट नवप्रीत रैहल, राजीव ठाकुर, नरेश कुमार, रवि अटवाल, राकेश कुमार, लवदीप, साबी, सोनू, हरजीत, रमेश, पप्पी सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here