Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur बिट्टू गिफ्ट सैंटर कोतवाली बाजार में लगी आग से दहशत का माहौल

बिट्टू गिफ्ट सैंटर कोतवाली बाजार में लगी आग से दहशत का माहौल

होशियारपुर। सोमवार देर सायं घंटाघर क्षेत्र में कोतवाली बाजार में स्थित बिट्टू गिफ्त सैंटर में जेनरेटर में अचानक आग लगने से आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। एकाएक लगी आग के चलते काफी धुआं उठा और बाजार वालों के साथ-साथ राहगीर भी बुरी तरह से डर गए। सूचना मिलते ही चंद मिंटों में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है तथा इससे अधिक नुकसान नहीं हुआ।

Advertisements

whatsapp-image-2016-11-21-at-19-52-16

whatsapp-image-2016-11-21-at-19-52-12

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here