Wednesday, October 21, 2026
Home Crime होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर मंगूवाल के समीप बोरी में बंधा मिला महिला का...

होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर मंगूवाल के समीप बोरी में बंधा मिला महिला का शव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: भुपेश प्रजापति/ समीर सैनी। होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर गांव मंगूवाल के समीप खड्ड से एक महिला का बोरी में बंधा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर डी.एस.पी. (सिटी) जगदीश राज अत्री ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

डी.एस.पी. अत्री ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर बहुत बदबू आ रही है तथा किसी शव के होने का आशंका है। इस पर पुलिस पार्टी ने जब मौके पर पहुंच कर देखा तो बोरी में बंधी एक महिला का शव पड़ा हुआ था। जिससे बहुत बदबू उठ रही थी। उन्होंने बताया कि शव का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा उसकी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज न मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है तथा इस संबंधी जांच शुरु कर दी गई है।

उन्होंने अपील की है कि अगर किसी को इस संबंधी कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को जरुर दे ताकि इस संबंधी जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके और महिला की पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि देखने से महिला की उम्र 35-40 वर्ष के करीब लग रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here