भारतीय विक्लांग क्लब पंजाब ईकाई ने ए.डी.सी. होशियारपुर से की भेंट

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता। होशियारपुर भारतीय विकलांग क्लब पंजाब इकाई के प्रधान जरनैल सिंह धीर, स्टेट अवार्डी मैंबर डिस्ट्रिकट लोकल लेवल कमेटी होशियारपुर, द नैशनल ट्रस्ट (मेंटल डिसेबिलिटी) भारत सरकार मंत्रालय समाजिक न्याय तथा सशक्तिकरन की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने ए.डी.सी होशियारपुर हरप्रीत सिंह सूदन से भेंट की। इस दौरान जरनैल सिंह धीर ने श्री सूदन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका होशियारपुर में स्वागत किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज हरप्रीत सिंह सूदन जैसे इमानदार तथा कर्मठ अधिकारियों की समाज को सख्त जरुरत है। इस भेंट के दौरान हरप्रीत सिंह सूदन ने कल्ब के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वो दिव्यांग व्यक्तियों की समस्याओं को पहल के अधार पर हल करेंगे। इस अवसर पर अवतार वधावन, हरप्रीत जस्सल, जसवंत सिंह जंडी, दर्शन सिंह सिद्धु, जसवंत सिंह दिलबर, मंजीन सिंह लक्की, बलवीर सिंह, कुलदीप सिंह पब्बी, बलजिंदर सिंह भुलाना, जगतार सिंह, रवि कुमार शर्मा, जसपाल सिंह सैनी, बीबी गुरजीत कौर, भगवंत सिंह ढिल्लों, हरमेल सिंह खालसा के अलावा क्लब के अन्य सदस्य भी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here