Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur हैल्प एज इंडिया ने मनाया टीकाकरण सप्ताह

हैल्प एज इंडिया ने मनाया टीकाकरण सप्ताह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बजुर्गों के लिए काम करने वाली संस्था हैल्प एज इंडिया ने टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत विशेष कोरोना टीकाकरण कैंप का संचालन किया। इस कैंप का संचालन हरजीत सिंह जिला कोऑर्डिनेटर हैल्प एज इंडिया ने डी.आई.ओ मैडम डा. सीमा गर्ग के दिशा निर्देश में किया। यह विशेष कैंप शिव मंदिर सुन्दर नगर में लगाया गया तथा कैंप के दौरान हैल्पएज के वालंटियरों मैडम सोनू बाला, ऋतिका और खुश्बु ने विशेष योगदान दिया।

Advertisements

इस कैंप में 60 साल से उपर बजुर्गों सहित 170 लोगों का टीकाकरण किया गया। कैंप में आये लोगों को मास्क, सेनेटाईजऱ और रिफ्रेशमेंट भी दी गई। इस अवसर पर चन्द्रवती देवी एम.सी. वार्ड न. 15, कामरेड गंगा प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष पंजाब निमार्ण मज़दूर यूनियन, मंदिर कमेटी शक्ति वर्मा सीमा सैनी, सुरेन्द्र कुमार, नेमा नंद, प्रेम चंद और राम विलास ने भी अपना सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here