Saturday, October 10, 2026
Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सेंट सोल्जर के छात्रों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले अमर शहीद भगत सिंह ,राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस उनको श्रद्धांजलि देकर मनाया गया। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल लक्ष्मी एन्क्लेव होशियारपुर में प्रिंसिपल सुशील सैनी के दिशा-निर्देशों पर छात्रों ने शहीद-ए-आज़ाम सरदार भगत सिंह की तस्वीर के आगे मोमबत्तियां जला कर और फूल चढ़ा कर उनकी कुर्बानी को नम आँखों से याद किया।

Advertisements

छात्रों द्वारा ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ ओर ‘सरफऱोशी की तम्मना’ इत्यादि देश-भक्ति के गीत गाकर सुनाए गए तथा इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए देश-भक्ति का जज़्बा जाहिर किया गया। प्रिंसिपल सैनी ने छात्रों को शहीदों का सम्मान करने, उनके बलिदान को याद रखने और देश की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here