Friday, October 2, 2026
Home Hoshiarpur पूरी श्रद्धा के साथ विश्रामित हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

पूरी श्रद्धा के साथ विश्रामित हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

श्री बांके बिहारी सेवा मंडल वैल्फेयर कमेटी होशियारपुर की तरफ से करवाए गए श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पूरी श्रद्धा के साथ विश्रामित हुआ। इस दौरान परम श्रेद्य गौरव कृष्ण शाी जी ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का जीवन में महत्व को बड़े ही मार्मिक ढंग से समझाया। इस दौरान राधा कृष्ण की झांकियों ने सभी भक्तों का मन मोह लिया। कमेटी के चेयरमैन दीपक शारदा, इंजी. मनीष गुप्ता (बिल्ला ब्रिक्स), कमलजीत सेतिया, रोहित शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई, कैंप कमांडैंट फिल्लौर रमेश डोगरा, सांपला के पुत्र साहिल सांपला, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, डा. पंकज शर्मा व अन्य मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर दीपक शारदा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here