Sunday, October 11, 2026
Home Crime बाल सुधार गृह: दूध को लेकर कैदियों में झड़प, 4 घायल

बाल सुधार गृह: दूध को लेकर कैदियों में झड़प, 4 घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बाल सुधार गृह में आज 4 अप्रैल को सुबह नाश्ते के दौरान दूध को लेकर कैदियों में झड़प हो गई। जिसमें 4 कैदी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया तथा थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

घायलों की पहचान विक्की पुत्र राज कुमार निवासी जालंधर, गुरप्रीत पुत्र कश्मीर सिंह निवासी तरनतारन, रणजीत सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी जिला जालंधर तथा सन्नी पुत्र जीवन लाल निवासी तलवाड़ा के रुप में हुई है।

थाना सदर पुलिस प्रभारी राजेश अरोड़ा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here