Monday, October 12, 2026
Home Himachal श्रीराम नवमी के सुअवसर पर निकाली शोभायात्रा

श्रीराम नवमी के सुअवसर पर निकाली शोभायात्रा

इंदौरा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अजय शर्मा। इन्दौरा का प्रसिद्ध कृष्णा राम लीला क्लब जोकि क्षेत्र का सबसे प्राचीन रामलीला क्लब है। जो पिछले 65 वर्षों से प्रभु श्रीराम जी की शोभायात्रा निकाल रहे हैं। उसी प्रकार इस वर्ष भी प्रभु श्रीराम जी के सम्पूर्ण परिवार की शोभायात्रा निकाली गई।

Advertisements

इस झांकी में प्रभु श्री राम, माता सीता, प्रभु श्रीराम के भक्त अंजनी व पवनपुत्र वीर हनुमान जी के रथ में झांकी निकाली गई। इस अवसर पर विधायक रीता धीमान और उनके पति व भाजपा के वरिष्ठ नेता शाम लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान कृष्णा क्लब के सभी सदस्यों ने भगवान श्रीराम जी के भजनों की स्तुति का गुणगान किया। यह झांकी इन्दौरा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर वैरियर चौंक तक निकाली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here