Monday, November 2, 2026
Home Himachal कड़ाके की ठंड में अब अलाव का सहारा ले रहे ग्रामीण

कड़ाके की ठंड में अब अलाव का सहारा ले रहे ग्रामीण

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला  में ठंड ने अपना सितम दिखाना शुरू कर  दिया है। कड़ाके की ठंड ने ग्रामीणों को अब आग का सहारा लेने के लिए मजबूर कर दिया है।  इस सर्दी के साथ कोहरा भी अपना असर दिखा रहा है। सुबह होते ही ग्रामीण क्षेत्र कोहरे की चादर से ढक जा रहे है।  लोग ठंड से बचने के लिए सुबह शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभी तो सर्दी की शुरुआत ही हुई है। लोग इससे बेहाल हो गए हैं. उधर सूखी ठंड के कारण  लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

Advertisements

ग्रामीणों भूमिराज, देशराज, सुनील, सम्मी, लक्की, संजू, शीलू, जयराज, हंसराज, प्रमोद सिंह इत्यादि का कहना है कि बारिश न होने से गेहूं की फसल पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में अलाव ही अब सहारा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here