हनी सूद भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त

14184483_1061483430634320_5627256138195279149_n
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला के निर्देशानुसार जिले में मोर्चों का गठन करते हुए मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की। जिसके तहत डा. जिवेद बाली को जिला माइनारिटी मोर्चा अध्यक्ष, रोहित सूद हनी को जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा नंबरदार बलबीर सिंह अजड़ाम को जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि शेष महिला मोर्चा व एस.सी. मोर्चे के अध्यक्षों की नियुक्तियां भी एक-दो दिन में कर दी जाएंगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को तुरंत अपने-अपने मोर्चों की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश देते हुए पार्टी कार्यक्रम को लोगों तक पहुंचाने की बात कही।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here