Thursday, November 19, 2026
Home Uncategorized सरकार मस्त – जनता पस्त

सरकार मस्त – जनता पस्त

होशियारपुर  | (संदीप डोगरा और सुनील लाखा की रिपोर्ट)

Advertisements

नोटबंदी के चलते बैंकों के बाहर लाइनों में लगे लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। बैंकों से पैसे लेने के लिए जहां लोग लंबी-लंबी कतारों में देखे जा सकते हैं वहीं बैंकों में कैश की कमी लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है। कई बैंकों ने तो कैश न होने की सूरत में नोटिस तक लगा दिए हैं कि कैश आने पर दिया जाएगा।

लोगों का कहना है कि सरकार का फैसला पूरी तरह से गलत है और लोगों की परेशानियां कम होने की बजाए बढ़ रही हैं। रेलवे रोड स्थित पी.एन.बी. के ए.एम. भट्टी ने बताया कि बैंक में कैश न होने के कारण नोटिस लगाया गया है। अगर उनके पास कैश आता है तो वे खाताधारकों को जरुर कैश देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here