Saturday, October 24, 2026
Home Latest श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, खरड़ के...

श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, खरड़ के 11 पार्षद कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। श्री आनन्दपुर साहिब में कांग्रेस पार्टी के प्रचार को बड़ी मजबूती देते हुए, खरड़ से 11 मौजूदा पार्षद पंजाब कांग्रेस के सीनियर उपाध्यक्ष लाल सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस भवन में पार्टी में शामिल हुए। जिन्होंने श्री आनंदपुर साहिब से पार्टी के उम्मीदवार मनीष तिवारी को अपना समर्थन जाहिर किया, जो भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Advertisements

इस अवसर पर अन्यों के अलावा, कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व मंत्री व सीनियर पार्टी नेता जगमोहन सिंह कंग व युवा कांग्रेसी नेता यादविंदर कंग भी मौजूद रहे। शामिल होने वाले पार्षदों में जसवीर कौर, हरेंद्रपाल सिंह, सुमन शर्मा, सोहन सिंह, राधे सोनी, सुनील कुमार, सुरमुख सिंह, मेजर सिंह, करनैल सिंह, रविंद्र सिंह और कमल किशोर शर्मा शामिल रहे। जिनका पार्टी में स्वागत करते हुए, पंजाब कांग्रेस के सीनियर उपाध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से खरड़ क्षेत्र में तिवारी के प्रचार को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने पार्टी के सभी सीनियर नेताओं का इन्हें पार्टी में शामिल करवाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने वादा किया कि पार्टी पार्षदों के हितों की रक्षा करेगी और वे सभी निर्णायक प्रक्रिया का हिस्सा रहेंगे। इस अवसर पर तिवारी ने पार्षदों का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद किया और कहा कि वह उनके हमेशा धन्यवादी रहेंगे और वे हमेशा उनके साथी व सहयोगी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here