देश में एकता और शांति स्थापित करने में प्रत्येक सैनिक का है अतुलनीय योगदान: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की तरफ से प्रधान राजिंदर मोदगिल की अध्यक्षता में आई.वी. अस्पताल के सहयोग से गोपाल मंदिर कमालपुर में मैडीकल कैंप लगाया गया। जिसमें परिषद के संरक्षक एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, गोपाल मंदिर कमेटी के प्रधान सोमनाथ अग्रवाल व सुरेश भाटिया बिट्टू विशेष तौर से उपस्थित हुए और उन्होंने कैंप का शुभारंभ करवाया। इस दौरान दिल व छाती रोग के माहिर डा. तीर्थ सिंह तथा महिला रोग विशेषज्ञ डा. नेहा ने मरीजों की जांच की और उन्हें दवाएं दी। इस दौरान करीब 100 मरीजों का चैकअप किया गया। इस दौरान मरीजों का बी.पी., ई.सी.जी. एवं ब्लड शूगर की भी मुफ्त जांच की गई।

Advertisements

भाविप ने शहीद कमांडेंट रघुवीर सिंह की याद को समर्पित मैडीकल कैंप किया आयोजित, 100 के करीब मरीजों की हुई जांच

इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने बताया कि परिषद की तरफ से यह कैंप 74सी सी.आर.पी.एफ. कंपनी कमांडेंट इंस्पैक्टर रघुवीर सिंह निवासी सठियाला (अमृतसर) की याद में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शहीद रघुवीर सिंह 24 अप्रैल 2017 को छत्तीसगढ़ के सुकमा में 300 नकसलवादियों के साथ हुए युद्ध में अपने 25 जवानों के साथ शहीद हुए थे। ऐसे शूरवीरों की याद को यह कैंप समर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि शहीद रघुवीर सिंह परिषद सदस्य स्वर्ण सिंह कलसी के बहनोई थे। संजीव अरोड़ा ने बताया कि देश में शांति स्थापित करने और एकता व अखण्डता को बनाए रखने में हमारे देश की प्रत्येक उस सैनिक का योगदान है जो भले ही देश की सरहदों पर खड़ा हो या फिर देश के भीतर नकसलवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपने फर्ज को निभा रहा हो। ऐसे सभी वीरों को संस्था कोटि-कोटि नमन करती है।

इस मौके पर परिषद की कैंप आयोजन हेतु सराहना करते हुए सोमनाथ अग्रवाल एवं सुरेश भाटिया बिट्टू ने कहा कि ऐके कैंप आम जनता के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होते हैं तथा लोग अपनी सेहत के लिए जागरुक होते हैं। उन्होंने कहा कि आई.वी. अस्पताल की टीम अकसर ही कैंपों के माध्यम से जनता को जनस्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिसके लिए प्रबंधक एवं डाक्टर तथा स्टाफ बधाई के पात्र हैं।
प्रधान राजिंदर मोदगिल ने कैंप में आए मेहमानों का स्वागत करते हुए मरीजों एवं आई.वी. अस्पताल से आई टीम को संस्था कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी संस्था द्वारा ऐसे प्रकल्प चलाए जाएंगे। उन्होंने कैंप में पधारने हेतु सभी का धन्यवाद किया।

कैंप में अन्य के अलावा एच.के. नकड़ा, तिलक राज शर्मा, शाम सुन्दर नागपाल, दीपक मेहंदीरत्ता, रमेश भाटिया, विजय अरोड़ा, तरसेम मोदगिल, एडवोकेट गौरव गर्ग, कुलवंत सिंह पसरीचा, कुलविंदर सिंह सचदेवा, स्वर्ण सिंह कलसी, कर्नल ललित विग, नवीन कोहली, अमरजीत शर्मा, रविंदर भाटिया, मास्टर गुरप्रीत सिंह, एन.के. गुप्ता, रिक्की सेतिया, पुरुषोत्तम दड़ोच, ललित कुमार, रवि कुमार के अलावा आई.वी. अस्पताल से वरुण वर्मा, अखिलेश यादव, पूजा व सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here