हरियाना पहुंचे जतिन्दर लाली बाजवा, वर्करों व पदाधिकारियों ने किया सम्मान

होशियारपुर/हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। शिरोमणी अकाली दल की तरफ से अपनी पार्टी में नई नियुक्तियां करने का सिलसिला जारी है, जिसके अंतर्गत ही शिरोमणी अकाली दल की तरफ से स. जतिन्दर सिंह लाली बाजवा जिला प्रधान (शहरी) बनाया गया, जिसका कस्बा हरियाना में शिरोमणी अकाली दल सर्कल हरियाना के पदाधिकारियों और वर्करों ने सम्मान किया। इस मौके स. लाली बाजवा ने कहा कि वह शिरोमणी अकाली दल की सीनियर लीडरशिप का धन्यवादी है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए पहले की तरह अपनी पूरी टीम के साथ इमानदारी और मेहनत के साथ काम करेगे। जिससे पार्टी को बुलंदियों पर लेकर जा रहे है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के मतदान को हलका होशियारपुर से शिरोमणी अकाली दल और भाजपा के सांझे उम्मीदवार के लिए दिन रात मेहनत की जाऐगी।

Advertisements

जिससे उसे अधिक से अधिक वोटों के साथ जिताया जा सके। स. लाली बाजवा ने कहा कि पंजाब अंदर अकाली दल ही लोगों के हकों की चौकीदारी करने वाली पार्टी है, जिसके कार्यकाल में लोगों को सहूलयतें मिलीं हैं परन्तु अब कांग्रेस की सरकार की तरफ से वह सहूलयतें बंद की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह लोकसभा मतदान दौरान अकाली-भाजपा के उम्मीदवार को जीताए। इस मौके सतपाल सिंह भुलाना, सुखविन्दर सिंह, वरिन्दर सिंह गिल, सुखविन्दर सिंह, परमजीत सिंह बैंस, दविन्दर सिंह बैंस, गुरप्रीत सिंह कोहली, हरजीत सिंह नंगल, अमरजीत सिंह नीला नलोया, हरमेश सिंह, जसपाल सिंह कोहली, मक्खण सिंह हरियाना, मनजीत सिंह भाटिया, गुरदर्शन सिंह, ओंकार सिंह धामी, जसपाल सिंह चक्क गुज्जरों, अवतार सिंह बोबी, जतिन्दर सिंह धुत, अमनदीप सिंह पन्नू, गुरदीप सिंह मंगा, बलवीर सिंह, भजन सिंह खानपुर, मा. चरनजीत सिंह, रणजीत सिंह कुतबपुर व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here