Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur 5 मई को अहियापुर में रक्तदान व नि:शुल्क मैडीकल कैंप

5 मई को अहियापुर में रक्तदान व नि:शुल्क मैडीकल कैंप

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। साईं ब्लड सेवा संस्था की बैठक राम हाल अहियापुर में आयोजित की गई। संस्था सदस्यों की ओर से 5 मई को अहियापुर में रक्तदान कैंप तथा नि:शुल्क मैडीकल कैंप लगाने का फैसला लिया गया।

Advertisements

बैठक दौरान लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए सौरव कुमार, सैम, रोहित, अरुण पुरी व मन्ना मेहरा ने बताया कि बाबा शाह दरबार के सहयोग से संस्था की ओर से संत क्षिप्रागिरि जी महाराज जी के जन्मदिवस को समर्पित श्रीराम हाल अहियापुर में लगाए जाने वाले इस रक्तदान कैंप में संत रंगीराम अस्पताल की टीम सेवाएं देंगी।

इस दौरान प्रिंस नामधारी, सुमित, वरिंदर, रिंकू पनेसर, करन अरोड़ा, सन्नी मेहरा, गौतम पंडित इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here