Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur कोर्निया ब्लाईंटनैस पीड़ितों के लिये जल्द फंड रिलीज़ करवायेंगे: अविनाश खन्ना

कोर्निया ब्लाईंटनैस पीड़ितों के लिये जल्द फंड रिलीज़ करवायेंगे: अविनाश खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में पूर्व राज्य सभा सदस्य अविनाश राय खन्ना से भेंट की। इस अवसर पर चेयरमैन जे.बी.बहल विशेष तौर पर उपस्थित थे। बैठक के दौरान प्रधान संजीव अरोड़ा ने खन्ना को नेत्रदान सम्बन्धी विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि सोसायटी की ओर से अब तक 4090 से अधिक कोर्निया ब्लाईंडनैस लोगों को नई आंखे लगवाकर रोशनी प्रदान की जा चुकी है और यह मुहिंम आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisements

इस मौके पर चेयरमैन जे.बी.बहल ने खन्ना जी को बताया कि जो लोग कोर्निया ब्लाईंडनैस से पीड़ित हैं उनके आप्रेशन करने के लिये जो रकम डाक्टर्ज़ को केन्द्रीय सरकार की ओर से प्रत्येक कोर्निया ट्रांसप्लांट के लिये 7500/- रूपये दी जाती थी वह अब सरकार की ओर से बन्द कर दी गई है। जिसमें अन्धेपन से पीड़ित व्यक्तियों के आप्रेशन के लिये बहुत मुश्किल पेश आ रही है। श्री बहल ने बताया कि वैसे तो रोटरी आई बैंक दानी सज्जनों के सहयोग से इस नेक कार्य को पूरा कर रही है पर सरकार को चाहिये कि इस पुनीत कार्य के लिये जो फंड रिलीज़ किया जाता था उसके तुरन्त रिलीज़ किया जाये। वैसे जो फंड सरकार की ओर से दिया जाता था वह बहुत कम था। इस लिये सरकार से विनती है कि बन्द पड़े फंड को जल्द रिलीज़ किया जाये तथा उसकी रकम में बढ़ौतरी की जाये जोकि बहुत कम पड़ती थी और श्री बहल ने खन्ना जी से विनती की कि जल्द से जल्द केन्द्रीय सरकार से फंड रिलीज़ करवाये तां कि इस पुण्य के कार्य को निर्विध्न आगे चलाया जा सके।

इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना ने सोसायटी को विश्वास दिलाते कहा कि रोटरी आई बैंक बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है जिसमें वे अखबारों के माध्यम से पढ़ते रहते है और उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही केन्द्र सरकार के मन्त्री से बात करके इस पुण्य के कार्य के लिये फंड रिलीज़ करवाने की कोशिश करेंगे। तां जो कोर्निया ब्लाईंडनैस से पीड़ित मरीज़ों के आप्रेशन कराने में कोई अड़चन पेश न आये। इस अवसर पर प्रिः डी.के.शर्मा, मदन लाल महाजन, जसवीर कंवर, वीना चोपड़ा, प्रो. दलजीत सिंह, सुरिन्दर दीवान, अनुराग सूद, राजेश नक्कड़ा, रेणु कंवर, उमेश जैन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here