
लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना से एक ताजा मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नं 2 के इलाके में शिवसेना के टकसाली नेता संदीप थापर उर्फ गोरा पर निहंग बाणे में आए अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद घायल अवस्था में नेता के अस्पताल दाखिल करवाया गया है।


दूसरी तरफ संदीप के गनमैन का आरोप है कि निहंग बाणे में आए हमलावरों ने उससे रिवाल्वर भी छीनने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस सबंधी पुलिस का कहना है कि मामला जांच करके हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। इस घटना के बाद हिंदु नेताओं में भारी रोष पाया जा रहा है।













