Thursday, October 22, 2026
Home Crime 2 देसी पिस्टल सहित सुंदर नगर का कालू गिरफ्तार

2 देसी पिस्टल सहित सुंदर नगर का कालू गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गिरीश ओहरी। माडल टाउन पुलिस ने टांडा रोड भगत नगर टी-प्वाईंट पर नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति से 2 देसी पिस्टल 7.65 एम.एम. बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सी.आई.ए. स्टाफ होशियारपुर के इंचार्ज भरत मसीह व एस.आई. सतविंदर सिंह के नेतृत्व में करवाई नाकाबंदी दौरान ए.एस.आई. रविंदर नाथ की पुलिस पार्टी ने उक्त आरोपी से पिस्टल बरामद की।

Advertisements

आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ कालू पुत्र राम चौपाल निवासी सुंदर नगर थाना माडल टाउन के रुप में हुई है। गिरफ्तार किए आरोपी ने पूछताछ दौरान माना कि आरोपी यह पिस्तौल बिहार से लेकर आया था। उक्त आरोपी को अदालत पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here