
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। टैगोर नगर स्थित मेरीगोल्ड पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल रुपिंदर कौर की अध्यक्षता में अर्थ डे मनाया गया। इसमें कक्षा पाचंवी से कक्षा दसवीं तक के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने क्लॉज मेकिंग के द्वारा आने वाले समय में धरती को कैसे बचाया जा सकता है, इसका संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार मानव अपने फायदे के लिए पेड़ों की अंधाधुंध बलि देता जा रहा है। उसी के परिणाम स्वरुप अनेक प्रकार के प्रदूषण को न्यौता दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह हम सबका पहला फर्ज बनता है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और अपने पर्यावरण को हरा-भरा करने के साथ-साथ पानी को भी बचाएं।
अंत में उन्होंने हर बच्चे से अपने घर के आस-पास एक-एक पौधा जरुर लगाने के लिए जोर दिया। इस अवसर पर स्कूल सचिव विवेक साहनी भी उपस्थित रहे।











