
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा पुलिस की टीम ने अड्डा बैंचा नज़दीक एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी इं. हरगुरदेव सिंह ने बताया कि एस.आई. जसवीर सिंह बराड़ की टीम द्वारा काबू किए गए आरोपी की पहचान सतविंदर सिंह पुत्र दिलदार सिंह निवासी पसवाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम द्वारा काबू आरोपी से 432 पाबंदीशुदा कैप्सूल बरामद कर के मामला दर्ज किया गया है।













