वर्तमान परिदृश्य में मीडिया अपनी भूमिका अच्छे से नहीं निभा रहा, सिद्धांतों पर चलने की जरुरत: प्रफुल्ल केतकर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व संवाद केन्द्र पंजाब होशियारपुर द्वारा आद्य पत्रकार महार्षि नारद जयन्ती के पावन अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन माडल टाउन क्लब में किया गया। जिसमें शहर के वरिष्ठ पत्रकारों तथा गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस गोष्ठी में श्री प्रफुल्ल केतकर संपादक ’’आर्गेनाईजऱ सप्ताहिक’’ मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित हुये। इस गोष्ठी की अध्यक्षता श्री चन्द्रमोहन जी ने की और विशेष अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के जि़ला संघ चालक माननीय अशोक चोपड़ा जी शामिल हुये।

Advertisements

इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रफुल्ल केतकर ने कहा कि श्री नारद जी संसार के प्रथम पत्रकार थे। विश्व संवाददाता के रूप में उनका वर्णन वेद शास्त्रों और पुराणों में मिलता है। केतकर जी ने अपने व्याख्यान में कहा कि दुनियां में भारत ही ऐसा सर्वोश्रम देश है जहां पर सर्व धर्म समभाव देखा जाता है। केतकर जी ने आगे कहा कि मैक्समोलर जो जर्मन का एक दार्शनिक था उसने ब्रिटेन में बैठकर भारतवर्ष के बारे में अपनी सोच लिखी जो भारतवासियों की वास्तविकता के बारे में बिल्कुल अलग थी।

उन्होंने कहा कि ग्लेलियों जिसने धरती गोल है का सिद्धान्त पेश किया उसे अपने जीवन काल में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा व ऐसी सोच रखने पर सज़ा का प्रावधान था। केतकर जी के अनुसार वर्तमान परिदृश्य में मीडिया अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से नहीं निभा रहा। इस संदर्भ में उन्होंने उदाहरण भी दी। एक अखबार द्वारा 6 कॉलम की एक ख़बर छापी और उसका टाईटल था द विक्टिम आफ बीफ’’, जबकि बीफ का इस संदर्भ से कोई लेना देना नही था और वह रोज़मर्रा के रेलगाड़ी में यात्रा कर रहे यात्रियों की आपसी झड़प का परिणााम था। उनके अनुसार, वर्तमान समय में प्रैस को जो लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ है उसके अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभानी चाहिए और किसी भी समाचार को छापने से पहले उसकी वास्तविकता को अच्छे से देखना चाहिए।

इस दौरान पूर्व गाइडैंस एवं काउंसलर चंद्रशेखर गौतम ने भी अपने विचार रखे और भारतीय संस्कृति के अनुरुप कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से समाज से बुराईयों को खत्म करने और राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोये रखने के साथ-साथ राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना अहम योगदान डाला जा सकता है और आज बहुत सारे पत्रकार अपने इस फर्ज को पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं और निभाना भी चाहिए। अंत में शाम सुुंदर ने आये हुए पत्रकारों और गणमान्यों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here