अनीता शारदा को प्रधान व अल्का कपूर वाइस प्रधान नियुक्त, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा की अगुवाई में मोहल्ला कमालपुर में आयोजित जनसभा में अनीता शारदा को वार्ड का प्रधान व अल्का कपूर को वाइस प्रधान नियुक्त किया गया तथा इसके साथ ही शारदा देवी व मनप्रीत सिंह को महासचिव पद पर लगाया गया। श्री अरोड़ा ने पदाधिकारियों को लोगों की समस्याओं को हल करवाने तथा पार्टी को मजबूत करने हेतु और लोगों को साथ जोडऩे की बात कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि शहर व हल्के के विकास के लिए कांग्रेस को जिताने के लिए पूरी मेहनत करने का आह्वान किया। इस मौके पर श्री अरोड़ा जी के साथ उनके सम्बधी हरपाल पुरी, दामाद दीपक पुरी, संजय कपूर, लक्की वर्मा, अमरजीत शर्मा, अश्विनि खन्ना, डा. प्रवीण राणा, जगजीत सचदेवा, शकुंतला देवी, मंजू राणा, रजनी खन्ना, रजनी अरोड़ा, ईशा नैय्यर, रीना वर्मा, सुनीला भसीन, सुरिंदर सतियाल, ज्ञान कौर, संतोष प्रभाकर, रानी, कमलेश शर्मा, अंजू अरोड़ा, वंदना कपूर, कुंजन अरोडा, विक्रम सचदेवा, मलिका अरोड़ा, वीना, शीला देवी, सरदाना जी, नसीर चंद, अमित, बलवीर गुलाटी, निशा शर्मा, नीना, लक्की, मोना छाबड़ा, विजय गुलाटी, कुलजीत, बांसो, मोनू कपूर, शीला देवी आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here