Tuesday, October 20, 2026
Home Education खुशखबरी: सरकारी स्कूल तलवाड़ा की निशा और श्री गुरू हरकृष्ण पब्लिक स्कूल...

खुशखबरी: सरकारी स्कूल तलवाड़ा की निशा और श्री गुरू हरकृष्ण पब्लिक स्कूल की हरमनजोत ने जिले में किया टॉप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: संदीप डोगरा/मुक्ता वालिया। पंजाब स्कूल शिक्ष विभाग की तरफ से घोषित किए गए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सरकारी मॉडल हाई स्कूल, सैक्टर -2 तलवाड़ा, जिला होशियारपुर की होनहार छात्रा निशा रानी पुत्री विनोद कुमार तथा श्री गुरू हरकृष्ण पब्लिक स्कूल मॉडल टाऊन होशियारपुर की छात्रा हरमनजोत कौर पुत्री परमजीत सिंह ने 650 में से 643 अंक(98.92 प्रतिशत) हासिल करके प्रदेश में 6वां व जिले में पहला स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है।उनकी उपलब्धि ने होशियारपुर जिले के साथ-साथ स्कूल, अभिभावकों व अध्यापकों का भी मान बढ़ाया है।

Advertisements

इसके अलावा स्टार पब्लिक हाई स्कूल मुकेरियां के नीतिश सिद्धू पुत्र अशोक कुमार तथा टोडलर्ज होम स्टडी हाल मॉडल टाऊन होशियारपुर की दिव्या पुत्री राजेश कुमार ने 650 में से 641 (98.62 प्रतिशत) अंक हासिल करके प्रदेश में 8वां रैंक हासिल किया है।

सेंट आर.एन गुरूकुल असलामाबाद होशियारपुर के आर्यण पुत्र रिंकू, एस.ए.बी. जैन-डे बोर्डिंग स्कूल की यासमीन पुत्री सुरिंदर कुमार, एस.ए.एस. खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल पालदी की अमनदीप कौर पुत्री सतनाम सिंह ने 650 में से 640 (98.46 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके प्रदेश में 9वां रैंक हासिल किया।

श्री गुरू हरकृष्ण पब्लिक स्कूल होशियारपुर की इकनूर कौर पुत्री भुपिंदर सिंह ने 650 में से 639 (98.31 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके प्रदेश में 10वां रैंक व सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की रजनी पाल पुत्री राम प्रकाश ने 650 में से 638 (98.15 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर प्रदेश में 11वां रैंक हासिल किया।

सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल हरसे कलोता होशियारपुर की बलजिंदर कौर पुत्री रशपाल सिंह व टोडलर्ज होम स्टडी हाल स्कूल मॉडल टाऊन की गुंजन चोपड़ा पुत्री हरीश चोपड़ा ने 650 में से 637 (98 प्रतिशत ) अंक प्राप्त कर प्रदेश में 12वां रैंक हासिल किया।

सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल बौदल होशियारपुर की अनामिका पुत्री मनकीयत सिंह, गुरूनानक पब्लिक स्कूल माहिलपुर के सुखदीप पुत्र गुलजार सिंह तथा श्री गुरू हरकृष्ण पब्लिक स्कूल मॉडल टाऊन की हरमिंदर कौर पुत्री सरबजीत सिंह ने 650 में से 636 (97.85 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके प्रदेश में 13वां रैंक हासिल किया।

सरकारी माडल हाई स्कूल सैक्टर 2 तलवाड़ा की कोमल पुत्री विनोद कुमार, सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की स्नेहा शर्मा पुत्री राजेश कुमार, जत्थेदार भाई कुलदीप सिंह चक्क मैमोरियल कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल चक्क अल्लाबख्श मुकेरियां की मनीसा देवी पुत्री मलकीयत सिंह, अंकुर पब्लिक स्कूल माहिलपुर की पायल पुत्री हरदीप कुमार ने 650 में से 635 (97.69 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके प्रदेश में 14वां रैंक हासिल किया।

युधिष्ट्रा पब्लिक हाई स्कूल भंभोताड़ तलवाड़ा होशियारपुर की नरिंदर कौर पुत्री रघुवीर सिंह, सरकारी हाई स्कूल चमूही होशियारपुर की सपना पुत्री यशपाल, टोडलर्ज होम स्टडी हाल माडल चाऊन की गुंजन पुत्री विक्की अग्रवाल, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल कंधाला शेखां होशियारपुर का राजवीर सिंह पुत्र दलजीत सिंह, स्टार पब्लिक स्कूल मुकेरियां की मनिंदरजीत कौर पुत्री साहिब सिंह ने 650 में से 634(97.54 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके प्रदेश में 15वां रैंक पाया।

सरकारी हाई स्कूल रजवाल, होशियारपुर का प्रिंस चौधरी पुत्र पवन कुमार, श्री दशमेश माडल स्कूल राजपुर भाईयां की कोमल कुमारी पुत्री कुलदीप कुमार, संत राम सिंह पब्लिक हाई स्कूल ताजेवाल होशियारपुर के गुरसेवक सिंह पुत्र लशवीर सिंह, स्टार पब्लिक हाई स्कूल मुकेरियां की राजप्रीत कौर पुत्री जसवंत सिंह, सेंट विवेकानंद मौमोरियल सीनियर सैकेंडरी स्कूल हाजीपुर की अमनदीप कौर पुत्री रामपाल, टोडलर्ज होम स्टडी हाल स्कूल माडल टाऊन के जसकीतर सिंह पुत्र मनमोहन सिंह, लिटल फ्लावर पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल कैंथा दसूहा की सोफिया पुत्री कुलदीप कुमार, ए.एस.सीनियर सैकेंडरी स्कूल मुकेरियां की वंदना पुत्री जोगिंदरपाल ने 650 में से 633 (97.38 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके प्रदेश में 16वां रैंक हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है।

विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी मोहन सिंह लेहल ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि होशियारपुर का ओवरआल रिजल्ट 86.8 प्रतिशत रहा। 18, 874 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 16, 247 बच्चे पास हुए। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लुधियाना की सबसे अधिक 91 मैरिट रहीं तथा 31 मैरिट लेकर होशियारपुर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। उन्होंने बच्चों के साथ-साथस्कूल मुखियों, अध्यापकों और बच्चों के अभिभावकों को भी इस बड़ी सफलता के लिए बधाई दी।

इंचार्ज स्कूल शिक्षा सुधार टीम प्रिंसिपल शैलेन्द्र ठाकुर ने भी बच्चों की शानदार सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य व इसी प्रकार भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here